जोहानसबर्ग, 30 सितंबर। आस्टे्रलिया के कप्तान रिकी पोटिंग ने कहा है कि पाकिस्तान के विरूद्ध निर्णायक का मुकाबला सेचुरियन की धीमी पिच पर होने से उनकी टीम को फायदे में रहेगी। रिकी ने कहा कि इस तरह के अहम मैच में गलती के लिए कोई जगह नहीं होती ओर हमारी टीम पाकिस्तान को हराने और सेमीफाइनल मे जगह बनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। पोटिंग ने जब उन रिपोर्टो के बारे में पूछा गया कि पाकिस्तान अपने प्रमुख खिलाडियों को विश्राम देगा तो उन्होंने कहा अगर पाकिस्तान ऎसा करता है तो हमारा काम और आसान हो जाएगा। हम उनकी मजबूत टीम से भिडने की तैयारी है। हम उन्हें हरा सकते है और ऎसे में सीधे क्वालीफाई करेंगे। यदि बुधवार के पहले मैच में आस्ट्रेलिया जीतता है तो भारत व वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मैच औपचारिक रह जाएगा।