चैपियंस ट्राफी : न्यूजीलैड ने इंग्लैड को हराकर सेमीफाइनल में
Sep 30, 2009 3:39 AM
जोहानसबर्ग, 30 सितंबर। आईसीसी चैपियंस ट्राफी में न्यूजीलैड ने इंग्लैड को चार विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। न्यूजीलैड की इस जीत के बाद श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया। जीत के लिए मिले 146 रनों के आसान लक्ष्य को न्यूजीलैड ने 27.1 ओवर मे छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और गु्रप "बी" में टॉप पर पहुंच गया। ओपनर ब्रैडन मैकुलम ने 39 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए जबकि मार्टिन गुप्टिल ने 55 गेंद में 53 रन की पारी खेली। इसमें सात चौके और एक छक्का शामिल है। न्यूजीलैड पारी की शुरूआत काफी आक्रमक रही लेकिन मिडिल ऑडर जम नहीं पाया। इसके बावजूद लक्ष्य इतना कम था कि कीवियों की जीत दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ थी। इसके साथ ही ग्रुप "बी" से इंग्लैड के बाद न्यूजीलैड सेमीफाइनल मे पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद कीवियों ने श्रीलंका को 38 रन से हराया था। करो या मरो के मुकाबले में उसके गेंदबाज टुपकार्ड साबित हुए। उछाल लेती पिच का पूरा फायदा उठाते हुए इलियट ने 31 रन देकर चार विकेट लिए और इंग्लैड के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड दी। वही बॉन्ड ने 21 रन देते हुए तीन विकेट लिए। इंग्लैड की ओर से कोलिगवुड 40 और बोपारा ने 30 रनों की पारी खेली।