कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी से क्लार्क बाहर

सेंचुरियन, 30 सितंबर। चैपियंस ट्राफी का एक भी मैच खेले बिना आस्ट्रेलिया के उपकप्तान माइकल क्लार्क इंग्लैड में पीठ में लगी चोट से उबरने में असफल रहे है। क्लार्क टूर्नामेंट में गु्रप "ए" में आस्ट्रेलिया के दो शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाये थे और वह उपचार के लिए स्वदेश लौटेंगे। हालांकि अभी यह मालूम नहीं चल सकता है कि वह कितने समय तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया "सीए" फिजियों एलेक्स काउंटोरिस ने एक बयान में कहा कि इंग्लैड में एक दिवसीय श्रृंखला में अंत से ही माइकल पीट की समस्या से परेशान है। दक्षिण अफ्रीका में पहुंचने के बाद यह दर्द काफी बढ गया है और वह टीम के किसी भी टेनिंग सत्र में भाग नहीं ले पाये। सीए ने कहा कि राष्ट्रीय चयन पैनल द्वारा उनकी जगह दूसरे खिलाडी को शामिल करने पर फैसला चैपियंस ट्राफी प्रोटाकाल के तहत आईसीसी की पुष्टि के बाद किया जाएगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें