कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

झारखंड : नक्सलियों ने किया इंस्पेक्टर को अगवा

रांची, 1 अक्टूबर। झारखंड में नक्सल प्रभावित खूंटी जिले के अ़डकी थाने के तहत नक्सलियों ने हेम्बम बाजार से  इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार को अगवा कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक बीडी राम ने गुरूवार को यहां बताया कि अगवा किये गये निरीक्षक इंदवार का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उनकी खोज में सीमावर्ती क्षेत्रों की घेराबंदी कर विशेष कार्यबल को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इंदवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सभी तरह के प्रयास तेज कर दिए हैं। इंदवार अ़डकी थाना के विशेष शाखा में पदस्थ हैं। बुधवार को उन्हें हेम्बम बाजार से उस समय नक्सलियों ने अगवा कर लिया जब वे किसी मामले में तहकीकात के लिए वहां गए थे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें