टोक्यो, 1 अक्टूबर। पैन पैसिफिक जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पूर्व नंबर वन खिलाडी रूस की मारिया शारापोवा और सर्बिया की जेनेना जानकोविक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल के लिए शारापोवा का मुकाबला इवेटा बेनेसोवा से और जानकोविक का मुकाबला मेरियन बारतोली से होगा। मौजूदा विश्व रैकिंग में 25वें नंबर की खिल़ाडी शारापोवा ने हमवतन खिलाडी एलिसा क्लेबानोवा को 2-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। क्लेबानोवा ने पहला सेट जीतकर उलटफेर की उम्मीद जरूर जगाई। लेकिन शारापोवा ने पटलवार करते हुए उनके अरमानों को धूल में मिला दिया। एक अन्य पूर्व नंबर एक खिलाडी जेलेना जानकोविक का प्रतिद्वंद्वी रूस की एलेना वेस्त्रीना की बीच में मुकाबला छोडने के कारण क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिल गया। वेस्त्रीनी ने जब पांव की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैच मे हटने का निर्णय लिया, जब जानकोविक 6-1, 3-1 से आगे थी।