नई दिल्ली 3,अक्टूबर। दिल्ली मेट्रो में शनिवार को एक और हादसे में करीब 2 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना निर्माणाधीन कनॉट प्लेस से गु़डगांव लाइन में दक्षिण दिल्ली के सईदुल्ला अजाब इलाके में हुई। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दो कर्मचारी घायल हुए है और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, ""यह घटना साकेत मेट्रो स्टेशन पर हुई। ऎसा लगता है कि एक क्रेन में तकनीकी खराबी आने से उसका संतुलन बिग़ड गया। ""उन्होंने बताया कि निर्माण स्थल पर 30 कर्मचारी थे लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ। साकेत स्टेशन कनॉट प्लेस को गुडगांव में जो़डने वाली मेट्रो लाइन पर है। इस लाइन के मार्च 2010 तक खुलने की उम्मीद है। साकेत स्टेशन कनॉट प्लेस को गुडगांव से जो़डने वाली मेट्रो लाइन पर है। इस लाइन के मार्च 2010 तक खुलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली के जमरूदपुर इलाके में एक मेट्रो पुल के गत 12 जुलाई को ढ़हने के कारण छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 20 कर्मचारी घायल हुए थे।