कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शोएब वनडे सीरीज से बाहर

कराची, 3 अक्टूबर। पाकिस्तानी तेज गेदबाज शोएब अख्तर अगले महीने न्यूजीलैड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे घूटने का आपरेशन कराने इंग्लैड जाएंगे। सर्जरी के बाद उन्हें इससे उबरने मे कम कम छह सप्ताह लगेंगे। संयुक्त अरब अमीरात में तीन से 13 नवंबर के बीच पाकिस्तान और न्यूजीलैड के बीच 3 वनडे और 2 टी-20 खेला जाना निर्धारित है।
चोट की वजह से शोएब पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी स्पर्धा में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। शोएब के प्रथम श्रेणी टीम खान रिसर्च लेबोरिट्रज के प्रवक्ता राशिद इकबाल ने बताया कि अख्तर छह सप्ताह क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसलिए संभावना है कि अगले महीने 3 ग्रुप मैचों में खेल सकेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शोएब के ऑपरेशन में लगने वाला खर्च उठाने से इनकार कर दिया है। केन्द्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाडियों के मेडिकल खर्च के बारे में नियम है कि बोर्ड राष्ट्रीय ड्यूटी के समय खिलाडियों के चोटग्रस्त होने पर चिकित्सा खर्च का भुगतान करेगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला