मुरादाबाद 6,अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूढापांडे में एक ट्रक और जीप की भीषण टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। ये सभी रामपुर में आयोजित एक सत्संग में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह मुरादाबाद-रामपुर मार्ग पर बालामऊ के समीप उस वक्त हुआ जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही जीप से टकरा गई। हादसे में जीप में सवार नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।