पटना, 8 अक्टूबर। बिहार के बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी-पसराहा रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार देर रात आम्रपाली एक्सप्रेस के इंजन समेत सात बोगियां पटरी से उतर गईं। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 35 लोग घायल हो गए। सोनपुर रेलमंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गुरूवार को बताया कि रात करीब 12 बजे 5708 आम्रपाली एक्सप्रेस की पसराहा रेलवे स्टेशन के समीप इंजन समेत सात बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तो़ड दिया तथा 21 लोग घायल हो गए। अन्य खबरों में घायलों की संख्या 35 बताई गई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है, उनमें से एक हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के बाद इस रेलमंडल पर चलने वाली सभी रेल गाç़डयों के मार्ग बदल दिए गए हैं। उन्होंन दावा किया कि दोपहर तक रेलों का परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा।