कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पीटरसन इंग्लैड की वनडे व टेस्ट टीम में शामिल

लंदन, 9 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए केविन पीटरसन को इंग्लैड की एक दिवसीय और टेस्ट टीम में शामिल किया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि 20 नवंबर से एक दिवसीय श्रृंखला शुरू होन से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। पीटसन की जुलाई में सर्जरी हुई थी। वह जोनाथन ट्राट के सथ वनडे और टेस्ट टीम में शामिल है। जोनाथन ट्राट ने अगस्त में आस्ट्रेलिया पर इंग्लैड की एशेज जीत में अपनी टेस्ट आगाज में शतक जडा था। इंग्लैड ने चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने कहा कि केविन पीटरसन सर्जरी के बाद अच्छी तरह उबर रहा है। वह दक्षिण अफ्रीका में शुरूआती दो टी-20 अतंरराष्ट्रीय के बाद टीम से जुड जायेगा और उसकी फिटनेस का आंकलन एक दिवसीय श्रृंखला से पहले किया जायेगा। तेज गेंदबाज स्टीव हासर्मिसन को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली, उन्हांने संकेत दिये थे कि अगर वह टीम में नही चुने गये तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते है। रवि बोपारा, ओवेस शाह और मोटी पनेसर भी किसी भी टीम में नहीे है। टेस्ट टीम :- एंड्रयू स्ट्रास कप्तान, एलिस्टेयर कुक उपकप्तान, जेम्स एंडरसन, इयान बेल, स्टुअर्ट ब्राड, पाल कोलिगवुड, स्टीवन डेविस, गा्रहम ओनियंस, केविन पीटरसन, लियाम प्लंकेट, मैट प्रायर, आदिल राशिद, रैयान साइडबाटम, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्राट और ल्यूक राइट। वनडे टीम :- एंड्रयू स्ट्रास कप्तान, जेम्स एंडरसन, टिम बे्रसनन, स्टुअर्ट ब्राड, पाल कोलिगवुड, एलिस्टेयर कुक, जो डेनली, साजिद महमूद, इयोन मोर्गन, ग्राहम ओनियंस, केविन पीटरसन, मैट प्रायर, आदिल राशिद, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्राट और ल्यूक राइट।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें