लंदन, 9 अक्टूबर। हॉलीवुड की अभिनेत्री हडसन बेसबॉल स्टार एलेक्स रोड्रिक की जीवनसाथी बनने जा रही है। कांटेक्टम्यूजिक के अनुसार "फूल्स गोल्ड" की अभिनेत्री बेसबॉल खिलाडी के साथ बढते रोमांस से काफी रोमांचित है। उनके दोस्तों की उम्मीद है कि जल्द ही दोनों सगाई की घोष्ाणा करेंगे। अभिनेत्री के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि आजकल पांव जमीं पर नहीं पडते केट के। एलेक्स का भी हाले बयां भी कुछ ऎसा ही है। अगर सब कुछ इसी तरह चलता रहा तो दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। वैसे भी दोनों एक घर में साथ-साथ रह ही रहे है।