कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 17,000 व निफ्टी 5,000 के ऊपर बंद

मुंबई, 12 अक्टूबर। देश के शेयर बाजार में दिनभर जबरदस्त तेजी रहीे। निवेशको ने ब़डी कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी की, जिससे सूचकांकों में खासी बढ़त रहीं। बीएसई का सेंसेक्स 384 अंक ऊपर 17,026 पर और एनएसई का निफ्टी 109 अंक की बढ़त के साथ 5,054 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.22 और 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में आज मजबूती रहीं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 3.72 प्रतिशत, आईटी सूचकांक में 2.94 प्रतिशत और बैंकिंग सूचकांक में 2.68 प्रतिशत की तेजी रहीं। निफ्टी में जिन कंपनियों के शेयरों में खासी बढ़त रहीं, उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इन्फ्रा, विप्रो और पंजाब नैशनल बैंक शामिल है। अंबुजा सीमेंट्स, गेल, हीरो होंडा और रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शेयरों में गिरावट रहीं। दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 344 अंक की बढ़त के साथ 16,987 पर और एनएसई का निफ्टी 103 अंक की तेजी के साथ 5,048 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें