भारत समाचार
पाकिस्तान या अन्य देशों में आतंक नही फैलाता भारत : पीएम

सिंह ने पाकिस्तान को कठोर संदेश दिया कि पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों के समर्थन से दक्षिण एशिया को हुए महती नुकसान को समझना चाहिए। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। मलिक ने भारत पर ब्लूचिस्तान में आतंकवादियों को हथियार मुहैया कराने का ओराप लगाया था। सिंह ने बताया कि हम पाकिस्तान या अन्य देश में आंतक नहीं फैलाते। पाकिस्तान सरकार और वहां की जनता अच्छी तरह जानती है कि आरोप बिल्कुल गलत है।
पडोसी देश के हालात के बारे में सिंह ने कहा कि हमें अपने देश में प़डोसी देश से आतंकवाद के प्रसार के परिणामों से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि उम उस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठा रहे है लेकिन मेरी मान्यता है कि खासतौर पर पाकिस्तान और वहां की जनता को आतंकवादी समूहों को संरक्षण देने से दक्षिण एशिया को हुए व्यापक नुकसान को समझना चाहिए।
पीएम ने कहा कि हमें शांतिपूर्ण और मित्रवत पडोसी चाहिए। घरेलू मुद्दे पर सिंह ने नक्सलियों को आतंकवादियों की श्रेणी में रखने से इंकार कर दिया।




















