कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विजय माल्या ने दीपावली के उपहार में सांसदों को शराब की बोतल भेजी

नई दिल्ली 13,अक्टूबर। लिंकर किंग विजय माल्या ने सभी सांसदों को उपहार में शराब की बोतल भेजी है। ऎसा ही वाकया भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा के साथ हुआ है।
किंगफिशर विमान के मालिक और पूर्व सांसद विजय माल्या ने श्रीझा को दीपावली के उपहार स्वरूप अपने शराब उत्पादन की बोतले भेजी तो वे स्तब्ध रह गये। श्री झा ने इस ""उपहार"" को तत्काल श्री माल्या को वापस लौटा दिया। उन्होंने माल्या को भेजे गये पत्र में कहा है कि उन्हें आpर्य लगा कि ""बिना किसी परिचय के यदि हम भारत के सांसदों को ऎसे उपहार भेजते है तो हम शायद सांसदों का उपहास कर रहे हैं या उन्हें एक बोतल के लायक समझते हैं। उन्होंने कहा कि ""आप विश्व के बडे व्यवसायी बने, लेकिन संसद की, सांसदों की,संसदीय प्रणाली की और संविधान की गरिमा का निश्चित तौर पर ध्यान रखना चाहिए था।""
श्री झा ने अपने पत्र में कहा कि ""आपके द्वारा भेजी गई शराब की बोतल आपको लौटा दिया है क्योंकि मैं अपने घर में सवाल नहीं बनना चाहता। देश का बहुत ब़डा वर्ग इसे अच्छा नहीं मानता।"" उन्होंने आगे कहा कि ""दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक तौर पर शराब पीने पर 50 हजार रूपये तक का जुर्माना लगा रखा है लेकिन आपके द्वारा सार्वजनिक तौर पर शराब बांटने का क्या दंड होगा?""

अन्य खबरें

अन्य खबरें