भारत समाचार
एनसीए के निदेशक बने संदीप पाटिल

विश्व कप 1983 विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल एक नवंबर से इस पद का काम शुरू कर देंगे। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेव वाठमोर ने दो साल पहले राष्ट्रीय अकादमी का काम संभाला था और ऎसा माना जा रहा है कि वाठमोर कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच जान बुकानन का स्थान लेने जा रहे है हालांकि इस मामले में अभी अधिकृत घोषणा होनी शेष है।
नाइट राइडर्स दक्षिण अफ्रीका में इंडियन प्रीमियन लीग के खराब प्रदर्शन के बाद कोच बुकानन को निकालने के बाद से नए कोच की तलाश मे है। वाठमोर अपनी कोचिंग कला के लिए मशहूर है। वाठमोर ने 1996 के विश्व कप विजेता श्रीलंका की टीम को भी प्रशिक्षण दिया था।




















