लंदन, अक्टूबर। इंगि्लश प्रीमियर लीग में खेलने वाले क्लब वेस्ट हैम युनाइटेड ने मौजूदा सत्र के लिए मेक्सिको को राष्ट्रीय टीम में स्ट्राइकर गुलेरमो फ्रांको के साथ करार की घोषणा की है। ब्रिटेन के समाचार पत्र "द मिरर" के अनुसार वेस्ट हैम की वेबसाइट पर इस करार के बदले फ्रांको को दी जाने वाली राशि का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले विलारियल, सैन लोरेजा और मांटेरी जैसे महत्वपूर्ण क्लबों के साथ खेल चुके 32 साल के फ्रांको ने इस सत्र के लिए अब तक किसी क्लब के साथ करार नहीं किया था। उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह पाने की खातिर मुझे ईपीएल में लगातार गोल करने होगे। यह मेरे करियर का बेहद महत्वपूर्ण पडाव है।