नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव अब शाहरूख खान के फिटनेस ट्रेनर से व्यायाम सीखेंगी। अमृता के करीबी सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार अमृता राव अपनी काया को लेकर काफी सर्तक रहती हैं। इन दिनों लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण अमृता राव के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। अब वह स्वस्थ्य रहने के लिए व्यायाम का सहारा लेंगी।