कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पुलिस अधिकारी को छोडने का आश्वासन देता हूं : किशनजी

कोलकाता। अगवा पुलिस अधिकारी अतीद्रनाथ दत्ता को रिहा कर दिया जाएगा, क्योंकि लालगढ़ से सुरक्षाबलों द्वारा गिरफ्तार की गई महिलाओं को आज जमानत दे दी गई है। नक्सली नेता किशनजी ने बताया, "मंगलवार को संकै्रल पुलिस थाने से युद्धबंदी के तौर पर पकडे़ गए अतीद्रनाथ दत्ता को रिहा कर दिया जाएगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने महिलाओं को रिहा करने की मांग स्वीकार कर ली, किशनजी ने कहा कि गुरूवार को अदालत में कुल 15 महिलाओं के जमानत संबंधी आवेदनों पर सुनवाई हुई। "उन्हे जमानत मिल गई है।
उनके आते ही हम प्रभारी अधिकारी को रिहा कर देंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या इसका प्रस्ताव सरकार ने रखा था, किशनजी ने अज्ञात स्थान से कहा, "मैं नही कह सकता है कि क्या महिलाओं की रिहाई सरकार के निर्देश पर हो रही है। लेकिन यह संयोग है कि उन्हे अदालत में पेश किया गया और जमानत संबंधी आवेदन मंजूर हो गए।" बहराल, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या बातचीत के लिए सरकार की ओर से कोई आया था। उन्होंने कहा, ""अभी मैं कुछ भी नहीं बता सकता।"" दत्ता के परिवार को आश्वासन देते हुए किशनजी ने कहा, ""मैं उनकी रिहाई का आश्र्वासन देता हूं। माओवादी युद्धबंदी को कभी नहीं मारते।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें