भारत समाचार
खामोशी ही मेरी ताकत: न्यायाधीश दिनाकरण

अदालती सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट में कलेक्टर ने इस बात की तरफ इशारा किया था कि अकेले तिरूतनी तालुक के कावेरीराजपुरम में ही दिनकारण ने करीब 500 एक़ड जमीन पर कब्जा किया है। दिनाकरण के साथ ही कोलेजियम ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एके पटनायक, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर, कोलकाता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसएस नि”ार और गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के एस राधाकृष्णन के नाम भी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने के लिए तय किए थे। कोलेजियम ने न्यायाधीश दिनाकरण के खिलाफ भूमि हथियाने संबंधी आरोपों पर कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी थी। इससे पूर्व प्रमुख वकीलों ने सरकार और देश के मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया था कि वे दिनाकरण के खिलाफ आरोपों की जांच करें और उन्हें पदोन्नत नहीं करें।










