भारत समाचार
अपनी उम्र के ही किरदार करूंगी: शेफाली

उन्होंने कहा, मैं विपुल के साथ एक फिल्म कर रही हूं। विपुल इसके निर्माता है और बर्नाली शुक्ला इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म "कुछ लव जैसा" में मैं अपनी ही उम्र की महिला की भूमिका कर रही हूं। मुझे लगता है कि क्यों न आवरण को हटा दिया जाए और मैं वैसी ही दिखूं जैसी हूं। इस 40 वषीय अभिनेत्री ने फिल्म "वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम" में अमिताभ बच्चन की पत्नी और फिल्म "गांधी माय फादर" में कस्तूरबा गांधी की भूमिका की हैं।




















