भारत समाचार
स्पेक्ट्रम आवंटन पर राजा ने दी सफाई

जब राजा से विपक्ष द्वारा उनको पद से हटाने की मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्या आपको लगता है कि विपक्ष मेरे काम की तारीफ करेगा। राजा ने मंत्रिमंडल से इस्तीफे की संभावना को खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि 2 जी मोबाइल सेवा के लिए नई कंपनियों को स्पेक्ट्रम या रेडियो तरंगों के आवंटन में कथित अनियमितता के आरोपों के मद्देनजर पिछले दो दिनों के दौरान सीबीआई ने दूरसंचार मंत्रालय के साथ दूरसंचार कंपनियों और दूरसंचार विभाग कार्यालय में छापे मारे थे।










