कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एयर होस्टेज छेडछाड मामला: पायलटों को क्लीनचिट

नई दिल्ली। एयर इंडिया की जांच समिति ने एयर इंडिया के एक विमान में कथित छेडछाड और फिर हुए झगडे के मामले में अपने पायलटों को क्लीनचिट दे दी हैं। और एयर होस्टेज कोमल सिंह पर आचरण संहिता का उल्लंघन करने के आरोप तय किये है। एयर इंडिया ने कहा है कि एयरहोस्टेस कोमल सिंह ने पायलटों पर जो आरोप लगाए है, वे सभी बेबुनियाद है। इन आरोपों का कोई आधार नहीं हैं। एयर इंडिया के अनुसार कोमल के खिलाफ कंपनी की नीतियों और कायदे कानून का अनुपालन नहीं करने के लिए आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
उसे वरिष्ठ सहयोगियों के साथ असहयोग और अवज्ञा करने का आरोपी भी ठहराया गया हैं। शारजाह-लखनऊ दिल्ली की उडान संख्या (आईसी 884) पर गत तीन अक्टूबर को सह विमान चालक आदित्य चोपडा और उडान सहयोगी अमित खन्ना के बीच हुए झगडे की जांच के लिए एयर इंडिया ने जांच समिति का गठन किया है। कोमल ने दो विमान चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थीं और उन पर कॉकपिट में छेडछाड करने का आरोप लगाया था। पायलटों के बीच जमकर मारपीट हुई थीं। इस मारपीट में पायलट के साथ एयरहोस्टेज को भी चोटें आई थीं। इस पूरे मामले में एयर होस्टेज कोमल ने आरोप लगाया था कि पायलटों ने उसके साथ छेडछाड की थीं। इस मामले की जांच महिला आयोग को भी की गई थीं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एयर इंडिया मैनेजमेंट ने अपने पायलटों को निलंबित कर दिया था और बकायदा इसके लिए एक जांच समिति का भी गठन कर दिया गया था। इसी समिति ने कहा है कि एयर होस्टेज के सभी आरोप झूठे है। जिसका कोई आधार नहीं हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला