कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ट्रक-ट्रेन भि़डंत में 15 की मौत

गोण्डा। जिले के नवाबगंज क्षेत्र के चकरसूल गांव के पास रेलवे क्रासिंग पर कल रेलगाडी से ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 70 घायल हो गए। मृतकों मे 11 रेलयात्री तथा एक व्यक्ति ट्रक पर सवार बताया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए पkजा ने बताया कि गोरखपुर से अयोध्या आ रही रेलगाडी से मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर बालू लदा ट्रक टकरा गया। इससे रेलगाडी के गेट पर लटके 11 यात्रियों की मृत्यु हो गई और चार लोगौं की उपचार के दौरान मृत्यु हुई और लगभग 70 घायल हो गए। इनमें से कुछ के हाथ या पैर भी कट गए है। रेलवे ने मृतकों के आश्रितों को पांच लाख, गंभीर घायलों को एक लाख और मामूली घायलों के दस हजार रूपए सहायता देने की घोषणा की है। शनिवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यात्री अयोध्या में सरयू नदी में स्त्रान के लिए जा रहे थे। रेलवे सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें