कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लक्ष्मी मित्तल दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष व्यवसायी बने

योहानसबर्ग। भारतीय मूल के उद्योगपति और इस्पात जगत के बेताज बादशाह लक्ष्मी मित्तल दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष व्यवसायी बने हुए है। साप्ताहिक अखबार संडे टाइम्स ने दक्षिण अफ्रीका के सबसे अमीर 150 कारोबारियों की जो सूची जारी है उसमें मित्तल लगातार पांचवे साल अव्वल है जबकि वह ब्रिटने में रहते है। आर्सेलर-मित्तल की दक्षिण अफ्रीकी इकाई आर्सेलर-मित्तल एसए में उनकी हिस्सेदारी के कारण उनको इस सूची में स्थान मिला है।
मित्तल द्वारा सरकारी कंपनी इस्कार के अधिग्रहण के बाद यह कंपनी आर्सेलर मित्तल एसए बनी थी। इस सूची के मुताबिक आर्सेलर-मित्तल एसएस का शेयरमूल्यों के हिसाब से मूल्यांकन आधा रह जाने के बावजूद मित्तल दक्षिण अफ्रीका के सबसे बडे़ उद्यमी है। वैश्विक संकट के कारण बाजार मूल्यांकन 45.7 अरब रैड से घटाकर 16.95 अरब रैड रह गया है। यह सूची योहानसबर्ग एक्सचेंज में सूचीबद्ध सभी कंपनियों की होल्डिंग के विशलेषण के जरिए तैयार की गई है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला