कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चह्वाण और भुजबल राजभवन तलब

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक चवाण और एनसीपी नेता छगन भुजबल को तलब किया है। समझा जाता है कि उन्होंने यह कदम सरकार बनाने में हो रही देरी को लेकर चल रही रस्साकशी में कोई समझौता कराने की दिशा में पहल करने वाले हैं।
इन कयासों को इस बात से बल मिला है कि राज्यपाल ने दोनों को अलग-अलग समय बुलाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस और एनसीपी में मंत्रिमंडल के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। परिणाम घोषित हुए 12 दिन बीत गए हैं, मगर कांग्रेस और एनसीपी मलाईदार मंत्रालयों को लेकर खींचतान में उलझी है। दरअसल, कांग्रेस को इस बार महाराष्ट्र में ज्यादा सीटें मिली हैं, वह सत्ता के बंटवारे और विभागों के बारे में नए फॉर्मूला चाहती है, जबकि एनसीपी 99 के फॉर्मूले पर ही बंटवारे पर अ़डी हुई है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें