भारत समाचार
महाराष्ट्र : मंत्रालयों को लेकर कांग्रेस-एनसीपी के बीच टकराव बरकरार

भुजबल ने कहा है मतभेदों के प्रयास के समाधान जारी है और हम एक या दिन दो दिन में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करते है, लेकिन राज्य के लोग चाहते है कि नई सरकार का गठन तत्काल होना चाहिए क्योंकि चुनाव परिणाम को घोषित हुए काफी समय हो चुका है। भुजबल ने कहा कांग्रेस को सरकार बनाने की पहल करनी चाहिए।
हम बाहर से समर्थन देने को तैयार है, लेकिन मंत्री पद बंटवारे का समाधान होने के बाद हम सम्मान के साथ सरकार में शामिल होंगे। भुजबल ने कहा हम कांग्रेस का समर्थन करते है। उसे सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को पत्र देन दीजिए, हम भी पत्र दे देंगे। गौरतलब है कि कल राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और भुजबल से राजभवन में अलग-अलग बैठक की थी।










