कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इंडीज की टीम घोषित, सीनियर्स लौटे

मियामी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर 18 नवंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड से अनुबंध विवाद को लेकर झगडे की वजह से इंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में प्रमुख खिलाडियों को जगह नहीं दी थी। टीम में शिवनारायण चंद्रपॉल, रामनरेश सरवन व ड्वेन ब्रावो जैसे अनुभवी खिलाडियों की वापसी हुई है, जबकि दो नए चेहरों एड्रियन बराथ व गेविन टोगे को भी चुना गया है।
टीम :- क्रिस गेल (कप्तान), शिवनारायण चंद्रपॉल, रामनरेश सरवन, ब्रेंडन नैश, दिनेश रामदीन, एड्रियन बराथ, सुलेमान बेन, ड्वेन ब्रावो,नरसिंह देवनारायण, ट्रेविस ड्राउलिन, रवि रामपॉल, केमार रोश, डैरेन सैमी, जेरोम टेलर, गेविन टोगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें