कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रणबीर ने शाहरूख को पीछे छोडा

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से जुडे अधिकतर लोगों का मानना है कि शाहरूख का प्रचार तंत्र काफी प्रभावी हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में रणबीर कपूर ने प्रचार राजनीति और लोकप्रियता में बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान को पीछे छोड दिया हैं। टैम (टेलीविजन ऑडियंस मेजरमेंट) की स्पेशलाइज्ड कंटेंट और पीआर मेजरमेंट इवेल्युएशन यूनिट ईकोना द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।
इसमें रणबीर कपूर को 39 अंक मिले, जबकि उनके बाद दूसरा स्थान 37 अंक के साथ संजय दत्त का रहा। हैरत की बात यह रही कि शाहरूख खान इस सर्वेक्षण में 4 अंक के साथ निचले पायदान पर रहे। इस बारे में संपर्क करने पर रणबीर कहते है, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं शुक्रिया अदा करूं या माफी मांगू।
इस बारे में करण जौहर ने कहा, मुझे लगता है कि रणबीर कपूर की हालिया प्रदर्शित फिल्म "वेक अप सिड" के प्रमोशन को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। इस फिल्म के प्रचार के क्रम में युवाओं को केंद्रित किया गया था और मुझे लगता है कि वही असर सर्वेक्षण पर पडा हैं। जहां तक सवाल शाहरूख का है तो वह इस तरह की रेटिंग से परे हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला