भारत समाचार
पा के मेकअप में लगते थे चार-पांच घंटे: अमिताभ

अमिताभ ने बताया कि इस मेकअप को करने में चार-पांच घंटे लगते थे और मेकअप उतारने में डेढ- दो घंटे। इस फिल्म की शूटिंग और मेकअप का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया और अलग रहा। इसे प्रोस्थेटिक मेकअप कहते हैं। इसमें आर्टिस्ट का चेहरा बदल जाता हैं। अमिताभ इस फिल्म के प्रति काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर जिक्र किया कि यश चोपडा और आदित्य चोपडा भी इस फिल्म के फस्र्ट लुक को देखकर दंग रह गए। सभी का मानना है कि "पा" नए मानदंड स्थापित करेगी।










