कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेट और किंगफिशर ने की किरायों में बढ़ोतरी

मुंबई। घरेलू निजी विमान कंपनियों किंगफिशर एयरलाइंस और जेट एयरवेज ने घरेलू उडानों के किरायों में शुक्रवार से ईधन-अधिभार में 200 रूपये तक की बढोतरी की। दोनों कंपनियों ने कहा कि यह बढोतरी तत्काल प्रभाव से अमल में आ गई हैं। किंगफिशर के बयान में कहा गया है, घरेलू उडानों पर लगाए जाने ईधन अधिभार में बढोतरी की गई है जो शुक्रवार से प्रभावी हो गई हैं। बयान में कहा गया है कि 1,000 किलोमीटर तक की उ़डानों पर ईधन अधिभार 100 रूपये जबकि 1,000 किलोमीटर से अधिक के उडानों के लिए 200 रूपये की बढोतरी की गई हैं।
जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, हमने जेट एयरवेज, जेट लाइट और जेट कनेक्ट की सभी घरेलू उडानों के लिए ईधन अधिभार में 200 रूपये तक की बढोतरी की हैं। स्पाइस जेट ने भी कहा कि परिचालन लागत बढने के मद्देनजर वह इस प्रकार की बढोतरी पर विचार कर रही हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें