ब्रिटिश गर्लफ्रेंड के साथ घूम कर लौटा "लापता" आईआईटी छात्र
Nov 6, 2009 4:42 AM
कानपुर। करीब दो माह से ब्रिटिश गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा, आईआईटी कानपुर का लापता छात्र वापस आ गया है। आईआईटी प्रशासन बिना किसी सूचना के गायब रहने वाले बीटेक के इस छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। आईआईटी कानपुर के बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष का छात्र आरको राय पिछले दो माह से संस्थान से बिना किसी सूचना के लापता था। वह बुधवार की रात छात्रावास लौट आया है। आईआईटी प्रशासन ने 18 अक्टूबर को आरको की गुमशुदगी की सूचना पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। आरको राय सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह से आईआईटी से लापता था। उन्होंने बताया कि आरको राय कोलकाता का रहने वाला है। वह संस्थान के जी ब्लाक स्थित अपने वीजा के सिलसिले में दिल्ली गया था। वहां उसकी दोस्ती एक ब्रिटिश ल़डकी से हो गई और वह आईआईटी प्रशासन और अपने माता-पिता को सूचित किए बिना दिल्ली से गायब हो गया। कशालकर ने बताया कि आरको अपनी गर्लफें्रड के साथ विभिन्न स्थानों पर घूमता रहा।