कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एस्काडा को खरीदेंगी लक्ष्मी मित्तल की बहू

नई दिल्ली। भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी निवासी मित्तल की बहू मेघा मित्तल मशहूर यूरोपीय लग्जरी फैशन कंपनी "एस्काडा" को खरीदेगी। मेघा मित्तल ने इस बात की पुष्टि की कि एस्काडा के लिए उनकी बोली स्वीकार कर ली गई है। उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करने की है इस मशहूर कंपनी की विरासत को सफल भविष्य में परिवर्तित किया जा सके।" एस्काडा एक अंतरराष्ट्रीय फैशन समूह है जो महिलाओं के परिधान और एसेसरीज बनाती है।
समूह की 60 से ज्यादा देशों में 182 अपनी और 225 फ्रेंचाइजी दुकाने हैं। एस्काडा ने इससे पहले अगस्त में दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया था क्योंकि बिक्री में गिरावट से कंपनी के तुलना पत्र पर असर हो रहा था। मित्तल ने कहा, "हालिया मुश्किलों के बावजूद एस्काडा में लग्जरी ब्रांडों की दुनिया में अपनी जगह को पुनर्परिभाçष्ात करने की संभावना है।"

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला