कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

असम: दोपहर तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान

गुवाहटी। असम में विधानसभा की दोनों सीटों पर शनिवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, कि दोनों सीटों पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। ढेकियाजुली और दक्षिणी सलमारा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चार बजे तक चलेगा।
ये दोनों सीटे असम गण परिषद के जोसेफ टोप्पो और असम युनाइटेड डेमोके्रटिक फ्रंट (एयूडीएफ) के बदरूद्दीन अजमल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई है। सोनितपुर जिले की ढेकियाजुली सीट पर लगभग 161,959 मतदाता अपने मताधिकार उपयोग करेंगे। यहां से खडे़ तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने गुरूवार रात कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने का ऎलान किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें