कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कत्ल करने में मिलती है खुशी

लंदन। हॉलीवुड फिल्म "जेनिफर्स बॉडी" की केंद्रीय पात्र मेगन फॉक्स का कहना है कि उन्हें कत्ल करने में बहुत खुशी मिलती हैं। उनका कहना है कि वो खून और कत्लेआम देखकर खुश होती हैं। मेगन ने बताया कि फिल्म में उन्होंने जो किरदार निभाया है उसे निभाकर उन्हें बहुत खुशी हुई हैं।
मेगन ने कहा कि शूटिंग के दौरान लडको को पीटना और उन्हें खाना बेहद रोमांचकारी था। वैसे मेगन ने ये भी कहा कि जैसा लोग उनके बारे में समझते है, वैसा पूरी तरह से हैं नहीं। मेगन का कहना था कि लोगों को लगता है कि वो किसिंग में ज्यादा इंट्रस्टेड रहती हैं, लेकिन मेगन का कहना है कि किस करना हमेशा ही उतना अच्छा नहीं होता है जितना कि दिखता हैं। इस हॉरर फिल्म में मेगन ने ऎसा किरदार निभाया हैं, जो कि अपने साथ हाईस्कूल में पढने वाले युवाओं के शरीर को खाकर जीवित रहता हैं।
मेगन का कहना है कि वो निजी तौर पर हाईस्कूल से घृणा करती हैं। मेगन ने बताया कि स्कूल के दिनों में कैफेटेरिया में लडकियां उनकी और चीजें फेंकती थीं और उनसे नफरत करती थीं। उन दिनों मेगन की केवल एक दोस्त हुआ करती थीं और वो आज भी मेगन की गर्लफ्रेंड हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें