कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कप्तान जॉन टेरी ने चेल्सी की जीत में बिखेरी चमक

लंदन। इंग्लैड के अग्रणी फुटबाल क्लब चेल्सी ने रविवार को खेले गए प्रीमियर लीग मुकाबले में मौजूदा मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से पराजित कर दिया चेल्सी की जीत में कप्तान जॉन टेरी ने चमक बिखेरते हुए हेडर के जरिए मैच का एकमात्र गोल किया। इस जीत को प्रीमियर लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। चेल्सी ने इस सत्र में अपने घरेलू मैदान पर खेले गए सभी छह मैच जीते है। युनाइटेड दूसरे स्थान पर है। रविवार को ही खेले गए अन्य मुकाबले में हल सिटी ने स्ट्रोक सिटी को 2-1 से पराजित कर दिया जबकि एवर्टन ने वेस्ट हैम युनाइटेड को 2-1 से पराजित किया। लुइस साहा और डान गोसलिंग ने एवर्टन को 2-0 से आगे कर दिया था लेकिन टोनी हिबर्ट ने अपने ही गोलपोस्ट में गोल दागकर वेस्ट हैम को थोडे पल के लिए खुशी मनाने का मौका दे दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें