भारत समाचार
नक्सलियों के ताब़ड-तो़ड हमले में चार जवान शहीद

हमला इतना जबर्दस्त व अचानक था कि जवानों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गोलियां जवानों को सिर व चेहरे को लक्ष्य करते हुए चलाई गई, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर ही चार जवान शहीद हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद जवानों का दो एके-47 राइफल, एक इंसास और एक एसएलआर लूट का माओवादी मौके से भाग गए।










