कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्यॉयफ्रेंड के माता-पिता से मिलने ब्राजील जाएंगी मैडोना

लंदन। मशहूर पॉप गायिका मैडोना (51) अपने पुरूष मित्र जीसस लुज (23) के माता-पिता से मिलने के लिए ब्राजील जाने की योजना बना रही हैं। वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार मैडोना खुद से 15 वर्ष छोटी अपने पुरूष मित्र की मां क्रिस्टेन रेगीना डा सिल्वा से अपनी मुलाकात के प्रति कुछ घबराई हुई हैं। नजदीकी मित्रों का कहना है कि यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि दोनों विवाह के विषय में सोच रहे हैं। एक नजदीकी मित्र ने कहा कि मैडोना जीसस से सच में प्यार करती हैं और उन्हें जीसस की आवश्यकता हैं। वह जीसस को खोना नहीं चाहती है और इसलिए उनके अभिभावकों से मिलने जा रही हैं। वह अपने तरीके से बताना चाहती है कि वह इस रिश्ते को स्थाई बनाएंगी। एक टीवी शो के दौरान मैडोना द्वारा दोबारा शादी करने की अपेक्षा रेलगाडी के सामने कूद जाना अच्छा हैं कहने के बाद दोनों के बीच झगडा हो गया था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें