किंगफिशर एअरलाइन्स का विमान फिसला, सभी यात्री सुरक्षित
Nov 10, 2009 1:58 AM
मुंबई। किंगफिशर एअरलाइंस का एक विमान एटीआर मंगलवार को मुंबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद फिसल गया। हादसे के समय विमान में 42 यात्री व चालक दल के चार सदस्य सवार थे। एअरलाइन्स के प्रवक्ता के अनुसार विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा उन्हें विमान से उतार लिया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के प्रवक्ता ने कहा, भावनगर (गुजरात) से आ रही किंगफिशर एअरलाइन्स की उ़डान संख्या 4142 रनवे से बाहर चली गई।