कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पिता शत्रुध्न की शर्त

मुंबई। भले ही पिता शत्रुध्न सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय तक दूरी बनाएं रखी हो लेकिन ऎसा नहीं है कि वो उन रास्तों को भूल गए हैं, जिन पर चलकर स्टारडम हासिल की जाती हैं। अपने अनुभव का उपयोग बेटी सोनाक्षी सिन्हा की कामयाबी में करने का उन्होंने वादा किया हैं, लेकिन फिल्मी दुनिया में बेटी के कदम रखने पर उन्होंने एक शर्त भी रखी हैं।शत्रुध्न इस दुनिया के रस्मों-रिवाज और खतरों से वाकिफ हैं।
शत्रुध्न ने अपनी बेटी के साथ अपनी पत्नी का साया जोड दिया हैं। अब जब सोनाक्षी कभी भी शूटिंग पर होंगी तो उनकी मां पूनम हमेशा उनके साथ होगी। वैसे सोनाक्षी के लिए ये राहत की बात हैं कि पापा ने मां को सेट पर मौजूद रहने को कहा है। अगर पिता खुद सेट पर जाने की शर्त रखते, तो हर एक को "खामोश" रहना पडता। फिर तो हो चुकी शूटिंग और बोले जा चुके डॉयलॉग्स।
सोनाक्षी फिल्म "दबंग" के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं और उम्मीद की जा रही हैं कि ये फिल्म दर्शकों में पसंद की जाएगी। फिल्म को अरबाज खान निर्देशित कर रहे हैं और इसमें सोनाक्षी के अपोजिट मोस्ट वांटेड अभिनेता सलमान खान काम कर रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें