कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेट्रो में यात्रा करके उत्साहित लोग

नई दिल्ली। दिल्ली से नोएडा के बीच शुक्रवार को आम लोगों के लिए मेट्रो का सफर शुरू हुआ तो लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा। जहां दिल्ली से नोएडा तक का सफर लोगों के लिए आसान हो गया। आठ घंटे में करीब 50 हजार लोगों ने नोएडा से दिल्ली का सफर तय किया। दिल्ली और नोएडा के बीच गुरूवार को मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया गया था।
शुक्रवार को मेट्रो को आम लोगों के लिए खोला गया। पहले ही दिन उम्मीद से अधिक लोगों ने मेट्रो में सफर किया। दिल्ली और नोएडा के बीच मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर यह उम्मीद जताई गई थी कि इस रूट पर प्रत्येक दिन करीब पचास हजार लोग सफर करेंगे। इस उम्मीद से की अधिक बढकर शुक्रवार को लोगों ने मेट्रो का लुत्फ उठाया। नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए मेट्रो का परिचालन किसी तोहफे से कम नही रहा। नोएडा में सर्वाधित यात्री नोएडा सिटी सेंटर से चढे जबकि मयूर विहार से भी शाम तक करीब दो लाख रूपए की आय दर्ज की जा चुकी थी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें