भारत समाचार
कश्मीर: पांच आतंकी ढेर

बाद में सेना की जवाबी गोलीबारी में पांच आतंकी मारे गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों ने कालापहाड के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह को देखा था। प्रवक्ता ने बताया कि इसी बीच आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सेना के जवानों ने भी गोलियां चलार्ई। इस मुठभेड में पांच आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने लसाबाहक के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की थीं।










