भारत समाचार
भारी बर्फबारी में फंसे हैं 100 लोग

पुलिस के अनुसार जिला प्रशासन ने करीब 80 लोगों के लिए मुफ्त खाना व ठहरने के लिए उदयपुर में जगह उपलब्ध कराई है। इनमें अधिकतर ट्रक ड्राइवर व खलासी हैं। ये लोग या तो चंबा जिले के पांगी से आ रहे थे या जा रहे थे तथा नौ नवंबर से उदयपुर में फंसे हैं। नौ नवंबर को रोहतांग दर्रा बंद कर दिया गया था।
पुलिस के अनुसार ऎसी ही सुविधाएं 20 लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं जो केयलोंग में फंसे हुए हैं। केयलोंग में फंसे इन लोगों में कुछ सरकारी अधिकारी भी हैं।










