भारत समाचार
अपह्वत इंजीनियर को छो़डा

राव की पत्नी राजेश्वरी ने हैदराबाद में कृष्णा जिला स्थित अपने पैतृक स्थल मन्नावरम में बताया, हमें सूचना मिली है कि उन्हें छो़ड दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे सुरक्षित हैं। राजेश्वरी ने कहा कि राव इस समय पुलिस के पास हैं और बुध अथवा गुरूवार तक उनके मन्नावरम पहुंचने की उम्मीद है। हैदराबाद स्थित गायत्री पीसीआई जीबी कंपनी में परियोजना प्रबंधक 53 वर्षीय राव आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के रहने वाले हैं। कोकराझार थाने के अंतर्गत जोयपुर में एक निर्माण स्थल से पांच उग्रवादियों ने उनका अपहरण कर लिया था।










