नई दिल्ली। कंप्यूटर चिप बनाने वाली विश्व की सबसे बडी कंपनी इंटेल कारपोरेशन ने दिल्ली उच्च न्यायालय में सरकार, ट्रेडमार्क रजिस्ट्री और दो छोटी कंपनियों के खिलाफ मुकदमा वापस ले लिया। सुनवाई के दौरान इंटेल के वकील ने मुख्य न्यायाधीश ए.पी.शाह की अध्यक्षता वाली पीठ को मुकदमा वापस लेने के अपने निर्णय के बारे में सूचित किया। इससे पहले इंटेल ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था कि उसे दो छोटी कंपनियों, इंटेल इंस्ट्यूमेंट और इंटेल एक्सपोट्र्स को दिए गए ट्रेडमार्क के खिलाफ उचित अदालत में मुकदमा दायर करने दी जाए। कंपनी के इस अनुरोध को पीठ ने स्वीकार कर लिया।