कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पहला दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में गुुरूवार को विपक्षी आरजेडी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यों ने गन्ने के मूल्य के सवाल को लेकर भारी हंगामा किया, जिसके चलते सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की कि एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और आरएलडी प्रमुख अजित सिंह की अगुवाई में पार्टी सदस्य आसन के समक्ष आकर गन्ने के मूल्य के सवालो को लेकर नारेजबाजी करने लगे। ये सदस्य "गन्ना किसानों की लूट बंद करो" के नारे लगा रहे थे। उधर बीजेपी सहित आरजेडी सदस्य भी अपने स्थानों पर खडे होकर कुछ बोल रहे थे लेकिन शोर के कारण उनकी बात सुनी नही जा सकी। कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्य भी अपने स्थानों पर खडे़ हुए थे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें