कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लॉड्र्स का नाम किसी सूरत में नहीं बदलेगा

लंदन। लॉड्र्स क्रिकेट मैदान की देखरेख करने वाले क्लब के प्रमुख ने साफ कर दिया है कि पुनर्विकास योजना के तहत इस ऎतिहासिक मैदान का नाम किसी भी सूरत में नहीं बदला जाएगा। इस मैदान में विकास के लिए 40 करोड यूरो खर्च किए जाने है। अटकले इस बात को लेकर थी कि जिन प्रयोजकों के हाथ में इस स्टेडियम की बागडोर जाएगी वे इसकी नाम बदल सकते है। लंदन में स्थित लॉड्र्स की देखभाल की जिम्मेदारी मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) करता है। समाचार पत्र "द टाइम्स" के अनुसार एमसीसी के मुख्य कार्यकारी कीथ बै्रडशों ने कहा कि मै लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि लॉड्र्स का नाम किसी भी सूरत में नहीं बदला जाएगा। ब्रैडशों ने कहा कि लॉड्र्स में खेलना किसी के लिए भी अद्धत बात होती है। यहां का एक सुनहरा इतिहास और परंपरा रही है और इसे बरकरार रखना जाएगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें