भारत समाचार
महेला जयवर्द्धने की रिकॉर्डतोरी पारी

पहले टेस्ट के तीसरे दिन की समाçप्त पर श्रीलंका का स्कोर पाचं विकेट पर 591 रन था और इसके साथ ही उसने भारतीय जमीन पर दिसंबर 1986 में कानपुर में बनाया 420 रन का पिछला सर्वक्षेष्ठ स्कोर पीछे छोड दिया। जयवर्धने ने अपनी टेस्ट जीवन का 27वां शतक दोहरे शतक के रूप में बनाया और इस दोहरे शतक के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचनों मे पाकिस्तान के पूर्व कप्तानों इंजमाम उल हक और जावेद मियादाद तथा इंग्लैड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को पीछे छोडकर नौवे स्थान पर पहुंच गए।
जयवर्धन के अब 108वें टेस्ट में 8951 रन हो गए है और उन्होंने गूच (8900, मियांदाद (8832) और इंजमाम (8830) को पीछे छोडा। जवयर्धने से आगे अब सुनील गावस्कर (10122), जैक्स कैलिस (10277), स्टीव वां (10927), राहुल द्रविड (11000), एलेन बॉर्डर (11174), रिकी पोटिंट (11345), बा्रयन लारा (11953) और सचिन तेंदुलकर (12777) है। जयवर्धने के जीवन का यह छठा दोहरा शतक है ओर वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने के मामले में संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए है।




















