भारत समाचार
भर्ती प्रक्रिया हुई तेज

पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने हाल ही में 186 कंपनियों में कराए एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि पिछले छह माह की तुलना में अब कंपनियों में मध्यम तथा शुरूआती स्तर पर भर्तियों में इजाफा हुआ हैं। इस रूझान से साफ जाहिर है कि कंपनियां अपने विस्तार कार्यक्रमों पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
पीएचडी के अध्यक्ष सतीश बागरोडिया का कहना है कि आर्थिक मंदी में सुधार होने से अमेरिका तथा यूरोपीय संघ से माल के आर्डर की संख्या बढने के बाद भारतीय कंपनियां अधिक से अधिक कर्मचारियों की भर्ती पर जोर देंगी।




















