कानुपर। भारतीय स्टार बल्लेबाज राहुल द्रविड श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को को अपनी शतकीय पारी के दौरान आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बार्डर को पीछे छोडकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। द्रविड ने 144 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 137वां रन पूरा करते ही बार्डर के 11,174 रन को पार कर दिया। बार्डर ने 156 मैच की 265 पारियों में 50.56 की औसत से यह रन बनाये थे जबकि द्रविड की यह 136वें मैच की 236 वीं पारी थी और उनके नाम पर अब 53.50 की औसत से 11,182 रन दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट में द्रविड से अधिक रन अब सचिन तेदुलकर 12,917, ब्रायन लारा 11,953, और रिकी पोटिंग 11,345 के नाम पर दर्ज है। द्रविड ने 28वां शतक जमाकर बार्डर और महेला जयवर्धने को पीछे छोडा, जिन्होंने 27-27 शतक लगाए है। तेदुलकर के नाम पर सर्वाधिक 43 शतक दर्ज है जबकि उनके बाद रिकी पोटिंग 38, सुनील गावस्कर 34, ब्रायन लारा 34, स्टीव वा 32, जैक कैलिस 31, मैथ्यू हेडन 30, डान ब्रैडमैन 29, और द्रविड 28वां नंबर आता है।