कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत-अमेरीका की कई पहलूओं पर सहमती

वाशिंगटन। अमेरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि भारत और अमेरीका जयवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए आगे बढे है और इस दिशा में दोनों पक्षों के बीच कई नए पहलुओं पर सहमति हुई है। ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बुधवार संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देश जयवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कई नए कदमों जैसे स्वच्छ ऊर्जा अभियान सर्व सलभ ऊर्जा, गरीबी कम करने के लिए भागीदारी और जीवाश्म ईधन पर दी जारी छूट को खत्म करने के लिए एक ऎतिहासिक प्रयास करने पर सहमत हुई है।
उन्होंने कहा कि कोपेनहेगेन सम्मेलन से ठीक दो सप्ताह पहले यह जरूरी है कि सभी देश जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए सर्वसम्मति हेतु अभी से आवश्यक प्रयास करें। ओबामा ने कहा कि संदर्भ में डॉ. सिंह और मैंन आज एक महत्वपूर्ण प्रगति की है। ओबामा ने कहा कि दोनों देशें ने शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को और गति देने का फैसला किया है। इससे विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी और अधिक मजबूती आएगी। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि सामरिक मसलों पर हमारा रचनात्मक विचार विमर्श है और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग सहीं दिशा में आगे बढ रही है। अमेरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए पहल कर रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें